Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मानगो फ्लाईओवर और गोलचक्कर का नाम वीर शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग
Jharkhand

मानगो फ्लाईओवर और गोलचक्कर का नाम वीर शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग

समाजसेवी संस्था बंगबंधु ने मांग की है कि मानगो फ्लाईओवर और गोलचक्कर का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीद खुदीराम बोस के नाम पर किया जाए। संस्था का कहना है कि यह कदम समाज की भावनाओं को सम्मान देगा और आने वाली पीढ़ियों को वीर शहीद के बलिदान की याद दिलाएगा।
By Samsul HaqueAugust 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत खुदीराम बोस के सम्मान में समाजसेवी संस्था बंगबंधु ने एक अहम पहल की है। संस्था ने जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपकर मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर और मानगो गोलचक्कर का नामकरण वीर शहीद खुदीराम बोस के नाम पर करने की मांग की है। संस्था का कहना है कि खुदीराम बोस की प्रतिमा वर्ष 2000 से ही मानगो गोलचक्कर पर स्थापित है और तभी से विभिन्न समाज और वर्गों के लोग उनकी जयंती और बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते आ रहे हैं।

संस्था ने बताया कि जब भी मानगो क्षेत्र में निर्माण कार्य होता है, प्रतिमा को अस्थायी रूप से संस्था के कार्यालय में सुरक्षित रखा जाता है। हाल ही में 11 अगस्त को संस्था कार्यालय में वीर शहीद खुदीराम बोस की 117वीं बलिदान दिवस पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट हुए। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अपर्णा गुहा, महासचिव उत्तम गुहा, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंघा राय समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

बंगबंधु संस्था का मानना है कि यदि मानगो फ्लाईओवर और गोलचक्कर को वीर खुदीराम बोस के नाम पर रखा जाता है तो यह न केवल बंग समाज बल्कि सभी समुदायों की भावनाओं को सम्मान देने का कार्य होगा। संस्था ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मांग को पूरा करने की अपील की है और जिला प्रशासन से कहा है कि प्रस्ताव को शीघ्र उच्च स्तर तक पहुंचाया जाए।

यह मांग ऐसे समय में उठी है जब समाज के लोग स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण में लाने और नई पीढ़ी को उनके बलिदान की प्रेरणा से जोड़ने के पक्षधर हैं। यदि सरकार इस पर जल्द निर्णय लेती है तो मानगो में यह कदम ऐतिहासिक महत्व का साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

27वीं जतरा कप में राखा चक्रधरपुर का जलवा, जमशेदपुर टीम उपविजेता

May 11, 2026

वर्कर्स कॉलेज फैसले पर बवाल, पढ़ाई छूटने के डर से छात्रों का प्रदर्शन

May 11, 2026

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को रौंद ट्रेलर चालक मौके से फरार

May 11, 2026

RECENT ADDA.

27वीं जतरा कप में राखा चक्रधरपुर का जलवा, जमशेदपुर टीम उपविजेता

May 11, 2026

वर्कर्स कॉलेज फैसले पर बवाल, पढ़ाई छूटने के डर से छात्रों का प्रदर्शन

May 11, 2026

सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले: BSF को मिलेगी जमीन, आयुष्मान भारत लागू और नौकरियों में 5 साल की छूट

May 11, 2026

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को रौंद ट्रेलर चालक मौके से फरार

May 11, 2026

जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला कांड, रिटायर्ड कर्मी ने परिवार खत्म किया

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.