Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»INDIA Alliance से क्या ‘मून मैन ऑफ इंडिया’ एम. अन्नादुरई होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार?
India

INDIA Alliance से क्या ‘मून मैन ऑफ इंडिया’ एम. अन्नादुरई होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार?

विपक्षी इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए साझा उम्मीदवार उतारने की कवायद तेज कर दी है। चर्चा में इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और "मून मैन ऑफ इंडिया" कहे जाने वाले पद्मश्री सम्मानित एम. अन्नादुरई का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह चंद्रयान-1 और मंगलयान मिशन से जुड़े रहे हैं और तमिलनाडु की पहचान से विपक्ष उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
By Samsul HaqueAugust 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार कौन हो, इस पर विपक्षी दलों के कई नेताओं ने सोमवार की शाम ऑनलाइन मीटिंग की। इस मीटिंग में एक ऐसे नाम पर खूब मंथन हुआ, जिन्हें एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की काट के रूप में प्रोजेक्ट किया गया था। इस बैठक में विपक्षी गठबंधन ने इस बात पर सैद्धांतिक सहमति जताई कि विपक्ष को एक साझा उम्मीदवार उतारना चाहिए लेकिन वह उम्मीदवार कौन हो, इस पर कोई फैसला नहीं हो सका। हालांकि, इस बैठक में कुछ नामों पर खूब चर्चा हुई। उन्हीं में से एक नाम है माइलस्वामी अन्नादुरई का। ये इसरो के पूर्व वैज्ञानिक हैं। उन्हें मून मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है। अन्नादुरई विशेष रूप से चंद्रयान-1 (भारत का पहला चंद्र मिशन, 2008) और मंगलयान/मार्स ऑर्बिटर मिशन (मोम, 2013) के लिए जाने जाते हैं।

राधाकृष्णन की ही तरह ये भी तमिलनाडु से आते हैं। साधारण और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले अन्नादुरई ने अंतरिक्ष विज्ञान में देश के लिए बड़ा योगदान दिया है। वह इसरो के सैटेलाइट सेंटर बेंगलुरु के डायरेक्टर भी कह चुके हैं। वह पद्मश्री से सम्मानित वैज्ञानिक हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं से संपर्क करने के लिए अधिकृत किया गया है। इस बैठक में डीएमके के कुछ सदस्यों ने अपने नेता एमके स्टालिन के सुझाव पर माइलस्वामी का नाम प्रस्तावित किया, जो तमिलनाडु में काफी सम्मानित हैं।

कुछ नेताओं का कहना है कि डीएमके एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की तमिल पहचान पर दांव लगाने की बीजेपी-एआईएडीएमके की कोशिश से निपटने के लिए एक तमिल उम्मीदवार को प्राथमिकता देगी। एम अन्नादुरई के अलावा डीएमके सांसद तिरुचि शिवा के नाम पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा एक और नाम पर चर्चा होने की खबर है। हालांकि, इनमें से किसी भी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। संभावना है कि आज (मंगलवार को) भी विपक्षी दलों के नेता उपराष्ट्रपति के साझा उम्मीदवार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। चर्चा ये भी है कि विपक्षी दल आज ही अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.