Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»पीएम मोदी का पोस्टर हटाकर राहुल गांधी का लगाने पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने!
Bihar

पीएम मोदी का पोस्टर हटाकर राहुल गांधी का लगाने पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने!

बिहार के नवादा में पीएम मोदी और राहुल गांधी के पोस्टर को लेकर कांग्रेस की मौजूदा विधायक नीतू कुमारी और भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह आमने-सामने आ गए। मामला इतना गरमा गया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा, वरना स्थिति और बिगड़ सकती थी।
By Samsul HaqueAugust 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार की सियासत में एक पोस्टर विवाद ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” को लेकर नवादा जिले के हिसुआ के विश्व शांति चौक पर कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी और भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह आमने-सामने आ गए। मामला तब शुरू हुआ जब विश्व शांति चौक पर पहले से लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर की जगह कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी ने राहुल गांधी का पोस्टर लगवा दिया।

जैसे ही यह घटना हुई, भाजपा नेता और पूर्व विधायक अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और इसका पुरजोर विरोध करने लगे। खबर फैलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अनिल सिंह किसी भी कीमत पर पोस्टर हटाने की मांग कर रहे थे, जबकि विधायक नीतू कुमारी राहुल गांधी का पोस्टर हटाने को तैयार नहीं थीं।

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। माहौल बिगड़ते देख पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और पूर्व विधायक अनिल सिंह समेत उनके समर्थकों को थाने ले आई। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

थाने में पहुंचे अनिल सिंह ने कहा कि पहले से ही पीएम मोदी का पोस्टर वहां लगा हुआ था क्योंकि गयाजी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर यह जगह पहले से बुक थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक ने जबरन राहुल गांधी का पोस्टर वहां लगाया, जबकि उन्हें दूसरी जगह लगाने से कोई रोक नहीं रहा था। लेकिन प्रशासन ने शिकायत सुनने के बजाय उल्टे उन्हें और उनके समर्थकों को थाने में बैठा दिया।

मामला इतना गरमा गया कि पुलिस की मौजूदगी न होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। लोगों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच जिस तरह का विवाद हुआ, उससे इलाके में तनाव भड़क सकता था।

अनिल सिंह ने चेतावनी दी कि इस घटना के विरोध में राहुल गांधी के हिसुआ दौरे पर उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी इस इलाके से गुजरेंगे, लोगों द्वारा गांव-गांव में उनका विरोध दर्ज कराया जाएगा।

यह विवाद उस समय हुआ है जब बिहार की राजनीति पहले से ही गरमाई हुई है। पोस्टर पॉलिटिक्स अब किसी भी पार्टी के लिए सिर्फ प्रचार का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीतिक टकराव की नई वजह बनता जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.