Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»दिल्ली में हैवान बेटे का शर्मनाक कृत्य: बुजुर्ग मां से हैवानियत की कहानी..
India

दिल्ली में हैवान बेटे का शर्मनाक कृत्य: बुजुर्ग मां से हैवानियत की कहानी..

दिल्ली के हौज काजी इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 39 वर्षीय बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां को दो बार हवस का शिकार बनाया और कहा—"तेरी यही सजा है"। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueAugust 17, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: दिल्ली के यहां एक कलयुगी दरिंदे बेटे ने अपनी ही मां को हवस का शिकार बना लिया। 65 साल की बुजुर्ग के साथ बलात्कार कर कहा तेरी यही सजा है। पुलिस ने हौज काजी इलाके में हैवान बने 39 वर्षीय एक बेटे को अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर कथित तौर पर मां के साथ दो बार बलात्कार करने का आरोप है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने दावा किया कि वह उसे इस शक के चलते ‘सजा’ दे रहा है कि उसका कई वर्षों पहले एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला अपने अपने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पति, आरोपी बेटे और उनकी एक बेटी के साथ हौज काजी इलाके में रहती है। उसकी एक बड़ी बेटी शादीशुदा है, जो उसी मोहल्ले में अपने ससुरालवालों के साथ रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को हौज काजी पुलिस थाने पहुंची और कथित दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। यह घटना इस महीने की शुरुआत में एक धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद हुई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, 17 जुलाई को महिला, उसका पति और छोटी बेटी हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। आठ दिन बाद जब वो विदेश में थे आरोपी बेटे ने अपने पिता को फोन करके उन्हें वापस लौटने के लिए कहा। क्योंकि वह चाहता है कि मेरे पति मुझे तलाक दे दें। उसका दावा था कि उसे पता चला था कि जब वह बच्चा था, तब मेरे अन्य पुरुषों के साथ विवाहेतर संबंध थे। अगले हफ्ते भी बेटे ने बार-बार इसी तरह के फोन किए।

ऐसी कॉल्स से परेशान होकर परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौट आया। उनके पहुंचते ही, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मां के साथ मारपीट की। एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया, उसने मेरा बुर्का उतरवा दिया, मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और मेरी पिटाई की। उसने मेरे पति से कहा कि उन्होंने मुझे बिगाड़ रखा है। मारपीट से घबराकर पीड़ित महिला घर छोड़कर अपनी बड़ी बेटी के पास जाकर रहने लगी। 11 अगस्त को जब मामला और बिगड़ गया तो वह वापस लौट आई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस दिन रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों से कहा कि वह अपनी मां से अकेले में कुछ बात करना चाहता है। इसके बाद उसने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने कहा कि वह उसे उसके पिछले कर्मों की सजा दे रहा है, जबकि पीड़िता गिड़गिड़ाते हुए कहती रही कि वह उसकी मां है।

सदमे और शर्मिंदगी से घिरी महिला ने तब किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया और सुरक्षा के लिए अपनी बेटी के कमरे में सोने लगी। गुरुवार तड़के करीब 3.30 बजे आरोपी कमरे में फिर घुस आया और फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया। अगले दिन, पीड़ित महिला ने अपनी छोटी बेटी को सारी आपबीती सुनाई, जिसने मां से पुलिस के पास चलने का आग्रह किया। इसके बाद मां और बेटी हौज काजी थाने पहुंचीं और एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

जालंधर के BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटर में धमाका; मचा हड़कंप

May 6, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.