Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सहायक आचार्य भर्ती: 19 अगस्त को होगी काउंसलिंग, जानें पूरी प्रक्रिया
Jharkhand

सहायक आचार्य भर्ती: 19 अगस्त को होगी काउंसलिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

झारखंड में सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। 19 अगस्त को सफल अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसलिंग होगी। जानें कहाँ और किस क्रम में बुलाए जाएंगे अभ्यर्थी।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueAugust 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा अपडेट आया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सहायक आचार्य नियुक्ति की काउंसलिंग 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8, भाषा विषय) के सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए होगी।

काउंसलिंग की प्रक्रिया जिला समाहरणालय भवन, ब्लॉक-ए, कमरा संख्या G-14 और G-15 में होगी। प्रशासन ने बताया कि सुबह और दोपहर में अलग-अलग बैच में अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

सुबह 10 बजे से क्रमांक 1 से 50 तक के गणित एवं विज्ञान के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। वहीं, दोपहर 2:30 बजे से क्रमांक 51 से 111 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। इस प्रकार कुल 111 सफल उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया में शामिल होना है।

अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित हों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर आएं। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि JSSC द्वारा सहायक आचार्य भर्ती लंबे समय से अभ्यर्थियों के लिए इंतजार का विषय बनी हुई थी। अब काउंसलिंग की तारीख तय होने के बाद उम्मीदवारों में उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

27वीं जतरा कप में राखा चक्रधरपुर का जलवा, जमशेदपुर टीम उपविजेता

May 11, 2026

वर्कर्स कॉलेज फैसले पर बवाल, पढ़ाई छूटने के डर से छात्रों का प्रदर्शन

May 11, 2026

सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले: BSF को मिलेगी जमीन, आयुष्मान भारत लागू और नौकरियों में 5 साल की छूट

May 11, 2026

RECENT ADDA.

27वीं जतरा कप में राखा चक्रधरपुर का जलवा, जमशेदपुर टीम उपविजेता

May 11, 2026

वर्कर्स कॉलेज फैसले पर बवाल, पढ़ाई छूटने के डर से छात्रों का प्रदर्शन

May 11, 2026

सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले: BSF को मिलेगी जमीन, आयुष्मान भारत लागू और नौकरियों में 5 साल की छूट

May 11, 2026

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को रौंद ट्रेलर चालक मौके से फरार

May 11, 2026

जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला कांड, रिटायर्ड कर्मी ने परिवार खत्म किया

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.