Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»हेमंत सोरेन का आरोप: सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे है केंद्रीय मंत्री
#Trending

हेमंत सोरेन का आरोप: सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे है केंद्रीय मंत्री

By Samsul HaqueSeptember 10, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन मंगलवार को जेएमएम के पूर्व नेता चंपाई सोरेन के क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधायकों और सांसदों को खरीदने और पार्टी को तोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री घूम रहे हैं। CM हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों-सांसदों को खरीदने और तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व सीएम और अपने मंत्रिमंडल में सहयोगी रहे चंपई सोरेन के प्रभाव वाले कोल्हान प्रमंडल के चांडिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता हमारे राज्य में विधायकों-सांसदों को खरीदने के लिए घूम रहे हैं। ये पैसे के बल पर पार्टी को तोड़ते हैं। कभी बोलते हैं कि इतने विधायक हमारे साथ हैं तो कभी कहते हैं इतने सांसद हमारे साथ हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता इनको नहीं चुनती है, ये लोग पैसे से सरकार बनाते हैं। राज्य की जनता को ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसा लगता है कि पैसा छापने की मशीन इन लोगों ने घर में रख ली है और सोचते हैं कि इसकी बदौलत पूरे देश पर कब्जा कर लेंगे।

उन्होंने आगे कहा, हमने जब 2019 में सरकार बनाई, उसके दूसरे दिन से ही इसे गिराने की साजिश रची जाने लगी। सरकार बनने के बाद दो साल तक हम कोविड की चुनौतियों से जूझते रहे और उसके बाद दो साल तक विपक्षियों ने हमारे पीछे ईडी-सीबीआई लगा दी। हमें लगातार परेशान करते रहे। इन्हें पसंद नहीं है कि मैं राज्य के गरीब-गुरबों, बूढ़े-बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम कर सकूं।झूठे आरोप में जेल में डालने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, इनको पता नहीं है कि यह वीरों की धरती है। हम गोली-बंदूक से भी नहीं डरते तो जेल का डर दिखाकर हमारा क्या बिगाड़ लेंगे।केंद्र पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सोरेन ने कहा कि हमारे राज्य में मनरेगा के तहत मजदूरों को पूरे देश में सबसे कम मजदूरी दी जाती है और यह पैसा भी लंबे समय से रोक कर रखा गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : सीएम ने गिरिडीह और धनबाद को दिया ₹465 करोड़ योजनाओं का सौगात

इस खबर को भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना: 13 लाख महिलाओं को मिली पहली किस्त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.