Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»CM नीतीश कुमार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के लाभुकों से किया सीधा संवाद
Bihar

CM नीतीश कुमार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के लाभुकों से किया सीधा संवाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के लाभुकों से सीधा संवाद किया और योजना के लाभ व राज्य में बिजली सुधार की कहानी साझा की।
By Samsul HaqueAugust 12, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य में चल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के लाभुकों से सीधा संवाद किया। सीएम ने अपने सरकारी आवास 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्यभर के 16 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन जुड़े, जिनमें सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर और गया जिले की महिला उपभोक्ताओं ने सीएम से सीधी बातचीत भी की।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक प्रति माह बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है, जो जुलाई माह के बिल से लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य के लगभग 1 करोड़ 89 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बिजली की स्थिति बेहद खराब थी। पटना जैसे बड़े शहर में भी दिन में 7–8 घंटे से अधिक बिजली नहीं रहती थी। लेकिन 24 नवंबर 2005 को राज्य में सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार कार्य शुरू हुए। ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया, बिजली आपूर्ति को दोगुना किया गया और गांव-गांव बिजली पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया।

उन्होंने बताया कि 2015 में ‘सात निश्चय’ योजना के तहत ‘हर घर बिजली’ निश्चय की शुरुआत की गई और अक्टूबर 2018 तक, यानी तय समय से दो माह पहले, सभी घरों में बिजली पहुंचा दी गई। इसके बाद भी जो नए घर या टोले बने, उन्हें भी बिजली से जोड़ दिया गया है।

सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार हमेशा से लोगों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराती रही है। बिजली खरीदने में सरकार को लागत से कहीं अधिक खर्च करना पड़ता है, लेकिन आम जनता को इससे काफी कम दर पर दी जाती है। अब 125 यूनिट तक की बिजली मुफ्त देने से लोगों के मासिक खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि सौर ऊर्जा (Solar Energy) को भी राज्य में बढ़ावा दिया जा रहा है। सभी सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा चुके हैं। अब इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं को भी राज्य सरकार की ओर से सौर ऊर्जा का लाभ उपलब्ध कराने की योजना पर काम हो रहा है। इससे बिजली उत्पादन और आपूर्ति दोनों में सुधार होगा और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में सीएम ने ऊर्जा विभाग और मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव की सराहना की, जिन्होंने इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक राहत और जीवन की गुणवत्ता सुधारने में अहम साबित होगी।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार बिहारवासियों के हित में योजनाएं बनाती और लागू करती रहेगी। “हमारा उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर लोगों तक लाभ पहुंचाना है,” उन्होंने कहा।

इस संवाद कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कई उपभोक्ताओं ने मंच से अपनी राय रखी और सरकार की इस पहल की सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.