अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 145.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का असर साफ दिखाई दिया। तोरपा में 104.5 मिमी, जामताड़ा में 96.8 मिमी, शिकारीपाड़ा में 90.2 मिमी, गारू में 65 मिमी, बड़कीसुरैया में 62 मिमी, हजारीबाग के बीसी में 59 मिमी, खूंटी में 56.5 मिमी, पाकुड़िया में 50.9 मिमी, अमरपारा में 47 मिमी, दुमका में 44.4 मिमी, सिसई में 40.2 मिमी, गोविंदपुर डीवीसी में 38.4 मिमी, महारो में 30.2 मिमी, धालभूमगढ़ में 28.4 मिमी, तोरपा में 28 मिमी और मुसाबनी में 26.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राजधानी रांची में 14.6 मिमी बारिश हुई, हालांकि मंगलवार सुबह से यहां मौसम साफ रहा और धूप खिलने से हल्की गर्मी और उमस महसूस की गई। रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर में 35.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.4 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में मंगलवार को तेज हवा और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि भारी बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चुनौती बन सकता है। मौसम विभाग ने सभी से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

