Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली लड़की का अपहरण और दु’ष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand

डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली लड़की का अपहरण और दु’ष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू के मेदिनीनगर में डिज्नीलैंड मेला देखकर लौट रही एक लड़की को ओवरब्रिज के पास अगवा कर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
By Samsul HaqueAugust 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया है। स्टेशन रोड से एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया। पीड़िता सोमवार रात अपनी सहेली के साथ डिज्नीलैंड मेला देखकर लौट रही थी और स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास कुछ युवकों ने दोनों में से एक लड़की को जबरन उठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की को अगवा करने के तुरंत बाद उसकी सहेली ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की सूचना टीओपी टू की पेट्रोलिंग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीओपी टू प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सदीक चौक के पास से अगवा लड़की को सुरक्षित बरामद किया और वहां से कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर शहर थाना पुलिस को सौंप दिया।

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, वारदात सोमवार रात करीब 11 बजे की है। डिज्नीलैंड मेला देखने के बाद दोनों लड़कियां स्टेशन रोड से गुजर रही थीं। तभी ओवरब्रिज के पास घात लगाए बैठे युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा सके।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026

18 महीने की अदिति की तलाश में पुलिस ने झोंकी ताकत, 50 हजार इनाम की घोषणा

May 11, 2026

अंधविश्वास की बलि चढ़ी मासूम! हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘निर्भया कांड जैसी बर्बरता मानवता पर कलंक’

May 11, 2026

RECENT ADDA.

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026

18 महीने की अदिति की तलाश में पुलिस ने झोंकी ताकत, 50 हजार इनाम की घोषणा

May 11, 2026

अंधविश्वास की बलि चढ़ी मासूम! हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘निर्भया कांड जैसी बर्बरता मानवता पर कलंक’

May 11, 2026

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या

May 11, 2026

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.