अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड में विश्व स्तनपान सप्ताह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ यादव बैठा और पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा सहित कई महत्वपूर्ण कर्मी मौजूद थे।इस अवसर पर बीडीओ यादव बैठा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और स्तनपान के महत्व का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने स्तनपान को शिशु के लिए एक “प्राकृतिक सुरक्षा कवच” बताया, जो उन्हें कई बीमारियों से बचाता है।वहीं, पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि स्तनपान सिर्फ बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि माँ के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि यह माँ और बच्चे के बीच भावनात्मक रिश्ते को मजबूत करता है और माँ को भी कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। उन्होंने सभी माताओं को एक महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा कि बच्चे को दूध पिलाने के बाद डकार जरूर दिलानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बच्चा डकार नहीं लेता है, तो उसके कान में संक्रमण इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

