Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गुरुजी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नेमरा में गूंजे “अमर रहें” के नारे
Jharkhand

गुरुजी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नेमरा में गूंजे “अमर रहें” के नारे

By Samsul HaqueAugust 5, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर मंगलवार को रांची से उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, हजारों की संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। पूरा नेमरा गांव शोक में डूबा रहा और हर आंख नम दिखी।

रांची से नेमरा तक की यह अंतिम यात्रा बेहद भावुक क्षणों से भरी रही। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और “गुरुजी अमर रहें” के नारों के साथ अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। सड़कों के दोनों ओर खड़े बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे – हर वर्ग का जनसमूह उनके आखिरी दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। शोक की इस घड़ी में कई लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

इस ऐतिहासिक अंतिम यात्रा में शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष और उनके योगदान की झलक दिखाई दी। झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने की लड़ाई में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने और कई बार सांसद रह चुके थे। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरा देश शोक में डूब गया है।

नेमरा गांव में अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और भीड़ को व्यवस्थित ढंग से संभालने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

गांव के लोगों का कहना है कि गुरुजी ने हमेशा गरीबों, आदिवासियों और वंचितों की आवाज को बुलंद किया। आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं, तो भी उनका विचार और संघर्ष हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होना मानो एक युग को विदाई देना जैसा था। हर कोई यही कह रहा था – “गुरुजी अमर रहें, आपका संघर्ष हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

RECENT ADDA.

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या

May 11, 2026

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.