अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता और आदिवासी समाज के सशक्त स्वर थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और राज्य की राजनीति में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन दुःखद। स्व॰ शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 4, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के सामाजिक व राजनीतिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो।

