अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल के घने जंगलों में शुक्रवार देर रात से आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना ने इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी को मार गिराया है। सेना के अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ रात भर रुक-रुक कर चलती रही, जिसमें दोनों ओर से तीव्र गोलीबारी हुई।
शनिवार सुबह चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सैनिकों ने सूझबूझ और संतुलित जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने आतंकियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी को और कड़ा कर दिया। चिनार कॉर्प्स के मुताबिक, अब तक एक आतंकवादी को ढेर किया जा चुका है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सेना का यह ऑपरेशन आतंकियों के खिलाफ सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का प्रतीक है। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकवादी छिपा न हो। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया है।

