Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार चुनाव से पहले भागलपुर में बड़ा बदलाव, मृत और डुप्लीकेट वोटर हटाए गए
Bihar

बिहार चुनाव से पहले भागलपुर में बड़ा बदलाव, मृत और डुप्लीकेट वोटर हटाए गए

बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भागलपुर में 2 लाख 44 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट वोटरों की पहचान कर उन्हें सूची से बाहर किया गया है। अब जिले में कुल मतदाता घटकर 21.55 लाख रह गए हैं।
By Samsul HaqueAugust 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत भागलपुर जिले में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 2,44,612 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पहले जिले में 24,04,414 वोटर दर्ज थे, लेकिन संशोधन के बाद यह संख्या 21,55,802 रह गई है। हटाए गए नामों में 62,852 मृत मतदाता, 1,25,388 स्थानांतरित मतदाता और 26,566 डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। सभी गलत प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को अद्यतन किया गया है।

इसके साथ ही भागलपुर में मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले जहां 2,263 बूथ थे, अब 415 नए बूथ जोड़कर यह संख्या 2,678 कर दी गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हर 1200 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र सुनिश्चित किया गया है।

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के लिए 1 महीने का समय दिया गया है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति यदि सूची से नाम हटने या गलत नाम जुड़ने पर आपत्ति दर्ज कराना चाहता है तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।

डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि अगर किसी बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) द्वारा जानबूझकर गलत तरीके से मतदाता का नाम सूची में जोड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

जिले के मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदाता सेवा पोर्टल या बूथ स्तर पर जाकर अपना नाम जांचें और यदि कोई त्रुटि हो तो समय रहते सुधार कराएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.