अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपनी कल्याणकारी योजनाओं से जनता और खासतौर पर पत्रकारों को साधने की कोशिश की है। शनिवार को उन्होंने “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के अंतर्गत मिलने वाली मासिक पेंशन को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 करने का ऐलान किया।
अब पत्रकारों के आश्रितों को भी मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत अगर किसी पत्रकार की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित पति या पत्नी को भी जीवनभर पेंशन दी जाएगी। पहले यह राशि ₹3,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह कर दिया गया है।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मिला सम्मान
नीतीश सरकार के इस फैसले को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारिता को सम्मान देने की पहल माना जा रहा है। वर्षों से पत्रकार संगठनों द्वारा पेंशन राशि बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
चुनाव से पहले सधी रणनीति
राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो यह निर्णय बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की रणनीतिक चाल का हिस्सा हो सकता है, जिससे पत्रकार समुदाय के साथ-साथ आम जनता में भी सरकार की छवि मजबूत की जा सके।
पत्रकारों में खुशी की लहर
इस घोषणा के बाद पत्रकारों और उनके संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा दोनों को बढ़ावा देगा।

