Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»शरद पवार का पलटवार: ‘भ्रष्टाचार का सरगना’ कहने पर भड़के, जाने क्या बोलें?
#Trending

शरद पवार का पलटवार: ‘भ्रष्टाचार का सरगना’ कहने पर भड़के, जाने क्या बोलें?

एडिटरBy एडिटरJuly 27, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai : एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर उनके बयान को लेकर पलटवार किया है। दरअसल अमित शाह ने बीते दिनों अपने एक बयान में शरद पवार को राजनीति में भ्रष्टाचार का सरगना करार दिया था। अब शरद पवार ने अमित शाह पर पलटवार किया है। शरद पवार ने कहा कि ये हैरानी की बात है कि एक व्यक्ति जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात से बाहर किया गया था, वो देश का इतना अहम मंत्रालय संभाल रहा है। उन्हें मैं याद दिला दूं कि आज जो आदमी देश का गृह मंत्री है, वह ऐसा व्यक्ति है जिसने गुजरात के कानून का दुरुपयोग किया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तड़ीपार (राज्य से बाहर) कर दिया था।

शरद पवार ने कहा कि कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मेरे खिलाफ बयान दिया था और कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि शरद पवार देश के भ्रष्ट लोगों के कमांडर हैं। हैरानी है कि एक ऐसा व्यक्ति देश का गृह मंत्री है, जिसे कानून के गलत इस्तेमाल के चलते सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात से बाहर कर दिया था! एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा जिस व्यक्ति को निर्वासित किया गया था, वो आज देश का गृह मंत्री है। ऐसे में हमें सोचना चाहिए कि हम किस तरफ जा रहे हैं। वह देश को गलत दिशा में लेकर जा रहे हैं और हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अमित शाह को साल 2010 में सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में दो साल के लिए राज्य से निर्वासित किया गया था। हालांकि बाद में साल 2014 में उन्हें इस मामले से बरी कर दिया गया था।

  • अमित शाह ने पवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार पर तीखा हमला बोला था। अमित शाह ने शरद पवार को देश में भ्रष्ट लोगों का सरगना बताया था। अमित शाह ने कहा था कि विपक्ष हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाता है, लेकिन देश की राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरगना शरद पवार हैं। अगर किसी राजनेता ने सरकार में भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया तो वे शरद पवार थे और मुझे ये कहने में जरा भी संकोच नहीं है। अब वे हम पर क्या आरोप लगाएंगे? अगर देश में भ्रष्टाचार को किसी ने संस्थागत बनाया है तो वो शरद पवार आप हैं और अब आप हम पर आरोप लगा रहे हैं?

इस खबर को भी पढ़ें : बीजेपी की बड़ी रणनीति: OBC वोट बैंक में सेंधमारी का तोड़ निकाला

इस खबर को भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बदली रणनीति..अब उद्धव नहीं पवार शाह के निशाने पर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

Delhi-Dehradun Expressway : बिना टैक्स दिए फर्राटे से दौड़ रहे वाहन

April 19, 2026

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

RECENT ADDA.

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

भागलपुर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास: एक साथ SSC परीक्षा में पाई सफलता

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

निर्मली में डिजिटल जालसाजी का भंडाफोड़: फोटो स्टूडियो पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

April 19, 2026

किशनगंज SDPO ऑफिस में संदिग्धों की एंट्री, थार समेत तीन हिरासत में

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.