अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
जारी प्रखंड कार्यालय परिसर में आज जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा एवं अंचल अधिकारी श्री दिनेश प्रसाद गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 26 मामलों का समाधान मौके पर ही त्वरित रूप से कर दिया गया, जो प्रशासन की तत्परता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आवेदनों का वर्गीकरण इस प्रकार रहा:
1.पेंशन से संबंधित – 02
2.राशन कार्ड से संबंधित – 04
3.आय प्रमाण पत्र – 05
4.आवासीय प्रमाण पत्र – 05
5.जाति प्रमाण पत्र – 05
6.जन्म प्रमाण पत्र – 06
7.मनरेगा से संबंधित – 01
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा ने कहा कि, “जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं मिलें।” वहीं अंचल अधिकारी श्री दिनेश प्रसाद गुप्ता ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार जताया और विश्वास जताया कि ऐसे शिविरों से जन समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।

