अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला जिले में संचालित दक्षिणी छोटागपुर प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप टूर्नामेंट के अंतर्गत बालक वर्ग के अंडर 15 एवं अंडर 17 तथा बालिका वर्ग के अंडर 17 के सभी 10 लीग मैच समाप्त होने के उपरांत गुमला जिला ने सभी श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है । सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले टीम के विवरण निम्न हैं ।
⚽ अंडर 15 बालक वर्ग
स्थान : जुबली स्टेडियम, संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय गुमला
प्रथम सेमीफाइनल
रांची vs लोहरदगा
द्वितीय सेमीफाइनल
गुमला vs खूंटी
⚽ अंडर 17 बालक वर्ग
स्थान : हॉस्टल मैदान, संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय गुमला
प्रथम सेमीफाइनल
गुमला vs रांची
द्वितीय सेमीफाइनल
सिमडेगा vs खूंटी
⚽ अंडर 17 बालिका वर्ग
स्थान : संत पात्रिक उच्च विद्यालय गुमला
प्रथम सेमीफाइनल
गुमला vs लोहरदगा
द्वितीय सेमीफाइनल
खूंटी vs रांची
आज सभी सेमीफाइनल मैच संपन्न होने के उपरांत फाइनल में प्रवेश करने वाले सभी टीम का फाइनल मैच कल दिनांक 11 जुलाई 2025 को जुबली स्टेडियम, संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय गुमला में संपन्न होगा

