Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पीएम मोदी का ब्रिक्स मंच से आतंकवाद पर कड़ा संदेश: दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं होंगे
World

पीएम मोदी का ब्रिक्स मंच से आतंकवाद पर कड़ा संदेश: दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं होंगे

एडिटरBy एडिटरJuly 7, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिकस शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर जोरदार हमला बोला और दोहरे मापदंडों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई देश आतंकवाद का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समर्थन करता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पहलगाम हमले का हवाला देकर पाकिस्तान पर सीधा निशाना

पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्त संदेश देते हुए कहा, कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो अमानवीय और कायराना हमला हुआ, वह मानवता पर हमला था। ऐसी घटनाओं पर चुप्पी या समर्थन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने ब्रिक्स के पीस एंड सिक्योरिटी एंड रिफॉर्म ऑफ ग्लोबल गवर्नेंस सत्र में कहा, दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने में हिचक नहीं होनी चाहिए। जो देश आतंकवाद को पनाह देते हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

शांति नीति को भी रखा सामने

पीएम मोदी ने भारत की नीति स्पष्ट करते हुए कहा, कि भारत महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध के सिद्धांतों से प्रेरित होकर शांति के मार्ग पर चलता रहेगा, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।

ब्रिक्स ने की पहलगाम हमले की निंदा

ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों ने भी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। हमले में 26 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। संयुक्त बयान में कहा गया, कि हम आतंकवाद के हर स्वरूप की निंदा करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और दोहरे मानदंडों को खारिज किया जाए। आतंकियों को पनाह देने और उन्हें फंडिंग देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ब्रिक्स मंच से पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि पाकिस्तान पर सीमापार आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर यह रुख दर्शाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहमति बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संयुक्त बयान में भारत के दृष्टिकोण को समर्थन मिलने से उसकी कूटनीतिक सफलता भी मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

RECENT ADDA.

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026

रांची में बदला स्कूलों का समय : जानें अब कब से लगेंगी कक्षाएं

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.