Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां के घर से हथियार बरामद
India

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां के घर से हथियार बरामद

मनोरमा को पुलिस ने महाड से पकड़ा था जहां वह एक लॉज में छिपी थीं
By Samsul HaqueJuly 20, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Pune : विवादास्पद ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के साथ साथ अब उनका परिवार भी विवाद में घिरता जा रहा है। अब पुणे पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर के पुणे स्थित घर से एक महंगी कार, एक लाइसेंसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को भूमि विवाद को लेकर बंदूक दिखाकर लोगों को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि मनोरमा को सुबह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से पकड़ा गया। मनोरमा खेडकर महाड के हिरकनिवाड़ी में एक लॉज में छिपी हुई थीं। पकड़े जाने के बाद मनोरमा को पुणे जिले के पौड पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस ने खेडकर दंपत्ति और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति को हटाना या छुपाना और शस्त्र अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान शामिल हैं।

पूजा खेडकर यूपीएससी की उम्मीदवारी में विकलांगता और ओबीसी प्रमाण पत्रों के संबंध में अपने दावों के साथ पुणे कलेक्टर कार्यालय में कार्यकाल के दौरान अपने व्यवहार के लिए जांच के दायरे में हैं।

वहीं, पुणे की एक अदालत ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को 25 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। यह गिरफ्तारी उस मामले में की है जिसमें उन पर एक भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप है। उनके वकील ने बताया कि जज एएन मारे ने उन्हें सुनवाई की अगली तारीख 25 जुलाई दी है। दिलीप और मनोरमा खेडकर के अलावा पांच अन्य के खिलाफ पौड़ पुलिस थाने में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें: नीट पेपर लीक केस: छात्रा ने किया 10 लाख की डील का खुलासा

इस खबर को भी पढ़ें: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हुई हिंसा में जेल पर हुआ हमला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

RECENT ADDA.

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.