Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»ओवैसी का पाक को अल्टीमेटम: “ऑपरेशन सिंदूर तब तक नहीं रुकेगा…”
India

ओवैसी का पाक को अल्टीमेटम: “ऑपरेशन सिंदूर तब तक नहीं रुकेगा…”

एडिटरBy एडिटरJune 23, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत को ऑपरेशन सिंदूर तब तक जारी रखना चाहिए जब तक कि पहलगाम आतंकी हमले के हत्यारे मारे नहीं जाते। एक टीवी शो में सवालों के जवाब देते हुए ओवैसी ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा हिमाकत की तो बहुत महंगा साबित होगा इस बार।

ओवैसी ने कहा कि अगर भारतीय सशस्त्र बल चाहते तो पाकिस्तान के सभी नौ एयरबेस को तबाह कर सकते थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ रनवे को निशाना बनाया। यह उनके लिए एक संदेश था कि यह तो बस ट्रेलर था और उन्हें सावधान रहना चाहिए। हमारी सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और दुश्मन को मैसेज मिल गया है। यही वजह है कि उनके डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ को फोन कर सैन्य कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई।

एआईएमआईएम नेता ओवैसी जो सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जैसे इस्लामी देशों में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा झूठ फैलाता है। उसकी सेना ड्रामेबाज़ है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने अपने पीएम को चीनी सेना की कई साल पुरानी ड्रिल की फर्जी तस्वीर दिखाकर बेवकूफ बना दिया। उनके पीएम ने टैंक पर खड़े होकर कैमरे के लिए पोज़ दिया, लेकिन इस संघर्ष में टैंकों का इस्तेमाल हुआ ही नहीं। सिर्फ पुंछ में उन्होंने नागरिक इलाकों पर गोले बरसाए, जिसमें एक मस्जिद के इमाम और जुड़वां बहनों समेत कई नागरिक मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत के साथ जंग नहीं जीत सकता। भविष्य में भी नहीं, इंशा अल्लाह। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ ने खुद कहा था कि वह स्विमिंग ट्रंक पहनकर तैर रहे थे जब उन्हें खबर मिली कि भारत ने उनके नौ हवाई अड्डों पर हमला कर दिया है। एक विदेशी पत्रकार ने मुझसे पूछा कि यह कैसे हुआ। मैंने मज़ाक में कहा कि हमने नमाज़-ए-फ़ज्र से पहले अल्लाहु अकबर का नारा लगाया और हमला कर दिया।

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान एक नाकाम मुल्क है और हमेशा ऐसा ही रहेगा। उसकी सेना और डीप स्टेट भारत के लिए खतरा बने रहेंगे। पाकिस्तान की सेना दुनिया की इकलौती ऐसी सेना है जो रियल एस्टेट और होटलों का कारोबार करती है। पाकिस्तान की सेना का एकमात्र मकसद इस्लाम की रक्षा के नाम पर अपनी गलतियां छिपाती है, लेकिन उसका असली मकसद सांप्रदायिक तनाव भड़काकर भारत को अस्थिर करना है।

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से खतरा तब तक कम नहीं होगा जब तक उसकी सेना देश पर कब्जा जमाए रखेगी। वह आतंकी गुटों का समर्थन करती रहेगी। हमें यह तय करना होगा कि वह कामयाब न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

RECENT ADDA.

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

12वीं के बाद वकील बनने का सुनहरा मौका: बढ़ रहा इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन

April 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.