Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 242 यात्री सवार
India

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 242 यात्री सवार

By Samsul HaqueJune 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News:गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हो रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना दोपहर 1:38 बजे के करीब हुई, जब फ्लाइट नंबर AI171 ने उड़ान भरते ही मेघाणीनगर क्षेत्र के पास क्रैश कर गई। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य भी शामिल थे।

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह फ्लाइट ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी इस घटना की पुष्टि की है। विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे।

घटनास्थल पर आग और धुएं के विशाल गुबार देखे गए। इसके तुरंत बाद राज्य और केंद्र सरकार हरकत में आ गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से संपर्क कर हालात का जायजा लिया और केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की तीन टीमों को गांधीनगर से घटनास्थल पर भेजा गया है, जबकि अतिरिक्त टीमें वडोदरा से रवाना की गई हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि सभी यात्रियों की सुरक्षा और स्थिति पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है।

यह हादसा देश के नागरिक उड्डयन इतिहास में एक और दुखद अध्याय जोड़ गया है। अब सभी की नजर DGCA की जांच रिपोर्ट और तकनीकी विश्लेषण पर टिकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.