Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पहाड़ी पर चढ़ते थक गए किलर्स तो राजा को मारने से किया इनकार, सोनम ने 15 हजार नगद देकर कहा- मारना तो पड़ेगा
India

पहाड़ी पर चढ़ते थक गए किलर्स तो राजा को मारने से किया इनकार, सोनम ने 15 हजार नगद देकर कहा- मारना तो पड़ेगा

By Samsul HaqueJune 10, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी सोनम के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। राजा की हत्या के पीछे पत्नी का हाथ था और इस साजिश में सोनम का साथ उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने दिया, लेकिन इंदौर से करीब 2000 किलोमीटर दूर शिलांग में सोनम ने इस हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया यह एक सवाल बना हुआ है?

जानकारी के मुताबिक सोनम और राजा रघुवंशी के परिवार की मुलाकात रघुवंशी एप के जरिए हुई थी। 11 फरवरी को सोनम और राजा का रोकड़ा हुआ था जिससे सोनम खुश नहीं थी और इसके बाद ही सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सोनम ने अपने आशिक राज कुशवाहा के साथ मिलकर साजिश रची कि लूटपाट के बहाने राजा की हत्या कर देंगे और जब मैं विधवा हो जाऊंगी तो तुम मुझसे शादी कर लेना। तब पिता जी भी शादी से मना नहीं करेंगे।

11 मई को सोनम और राजा की शादी हो गई। शादी के 6 दिन बाद यानी 16 मई को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश को फाइनल रूप दिया। इस दौरान सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग चलने के लिए तैयार कर लिया। राजा को मारने के लिए तीन सुपारी किलर्स पहले से ही असम के गुवाहाटी में मौजूद थे। उन्होंने गुवाहाटी में ही ऑनलाइन छोटी कुल्हाड़ी ऑर्डर की थी। इस हथियार से ही राजा की हत्या की गई।

जानकारी के मुताबिक जब सोनम और राजा शिलांग पहुंचे तो सोनम ने उन्हें लोकेशन भेजी और आरोपी भी दोनों से महज 1 किलोमीटर दूर होटल में ठहरे थे। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई को फोटोशूट के बहाने सोनम अपने पति राजा को कोरसा इलाके में मौजूद पहाड़ी पर ले गई। सोनम जानबूझकर थकने का बहाना करके पीछे चलने लगी। वहीं तीनों आरोपी राजा के साथ चलते रहे। ऐसे में जब आरोपी पहाड़ी चढ़ते हुए थक गए तो उन्होंने राजा को मारने से इनकार कर दिया। इसपर सोनम ने राजा की पर्स से 15 हजार रुपए निकालकर आरोपियों को दिए और कहा कि मारना तो पड़ेगा। साथ ही सोनम ने काम होने के बाद 20 लाख रुपए देने का भी वादा किया था। थोड़ी देर में जब उसने सुनसान जगह देखी तो चिल्लाकर कहा- मार दो इसे।

शनिवार को मेघालय पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें सोनम अपने पति राजा से थोड़ी दूरी पर खड़े होकर किसी से फोन पर चैटिंग कर रही थी। पुलिस ने जब सोनम की कॉल रिकॉर्ड्स खंगाली तो आरोपियों का सुराग मिला। सभी आरोपियों की लोकेशन इंदौर में मिली, जिसके फौरन बाद पुलिस एक्शन में आई। राजा से दूर खड़े होकर फोन में चैट करते हुए सोनम की सीसीटीवी फुटेज। राजा की हत्या के बाद सोनम ने फोन तोड़ दिया। आरोपी भी वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से घर वापस लौट आए। वहीं, सोनम अकेले शिलांग से वाराणसी आई और फिर वहां से गाजीपुर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सोनम बनारस के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थी। हालांकि इसी बीच जब उसे प्रेमी राज समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का पता चला तो उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.