Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»श्वेता सिंह की पहल पर बोकारो एयरपोर्ट संचालन और रोजगार मुद्दे पर प्रगति
Jharkhand

श्वेता सिंह की पहल पर बोकारो एयरपोर्ट संचालन और रोजगार मुद्दे पर प्रगति

बोकारो एयरपोर्ट संचालन और जनसमस्याओं पर विधायक श्वेता सिंह की केंद्रीय मंत्री से अहम मुलाकात
By Samsul HaqueMay 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: बोकारो के नागरिकों को जल्द ही हवाई सेवा की सौगात मिल सकती है। इस संबंध में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बुधवार को भारत सरकार के केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से मुलाकात कर बोकारो हवाई अड्डे के शीघ्र संचालन की मांग रखी। यह मुलाकात मंत्री के कुशक रोड स्थित आवास पर हुई, जिसमें बोकारो की कई बहुप्रतीक्षित जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक ने एयरपोर्ट के संचालन में आ रही अड़चनों को लेकर चिंता जताई और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) तथा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बीच MOU हस्ताक्षर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कुमारस्वामी ने दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों से बात कर तकनीकी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने और एयरपोर्ट संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बोकारो एयरपोर्ट को लेकर मंत्री का आश्वासन

मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि बोकारो एयरपोर्ट जल्द ही लोकहित में शुरू किया जाएगा, जिससे न केवल परिवहन की सुविधा बढ़ेगी बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

अन्य प्रमुख जनसमस्याओं पर विधायक का फोकस

श्वेता सिंह ने बोकारो स्टील प्लांट से जुड़ी आठ प्रमुख लंबित मांगों को मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया:

  1. विस्थापित परिवारों के युवाओं और अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को स्थायी रोजगार देने की मांग, जिससे सामाजिक न्याय और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके।

  2. विस्थापन आंदोलन में शहीद प्रेम महतो के परिजनों को स्टील प्लांट में स्थायी नियुक्ति।

  3. ESIC अस्पताल निर्माण में भूमि शुल्क की समस्या को सुलझाकर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आग्रह।

  4. सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी जारी करने और क्वार्टर इविक्शन आदेशों को निरस्त करने की मांग।

  5. सेल कर्मचारियों के 49 महीने के एरियर का तत्काल भुगतान।

  6. दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की क्वार्टर से जुड़ी समस्याओं का समाधान।

  7. सेक्टर-12 के जर्जर क्वार्टरों को ध्वस्त करने के बजाय मरम्मत कर रहने योग्य बनाने का सुझाव।

  8. इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण के लिए सेल से भूमि के NOC की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग।

विधायक ने कहा कि ये सभी मुद्दे जनहित से सीधे जुड़े हुए हैं और उनका निराकरण जल्द होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मंत्री से इन सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया।

जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता: श्वेता सिंह

मुलाकात के बाद श्वेता सिंह ने कहा, “बोकारो की जनता की मांगों को पूरा करना हमारा परम कर्तव्य है। हम निरंतर प्रयासरत हैं और बहुत जल्द ही लोगों को अच्छी खबरें मिलेंगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि आने वाले समय में बोकारो में विकास की नई लहर देखने को मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कपाली में 49 गायों से भरी गाड़ी पकड़ी गई, गोरक्षकों के एक्शन से मचा हड़कंप

May 10, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

कपाली में 49 गायों से भरी गाड़ी पकड़ी गई, गोरक्षकों के एक्शन से मचा हड़कंप

May 10, 2026

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.