Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बसिया में अंचल दिवस से जनता को राहत, मौके पर 93 समस्याएं निपटीं
#Trending

बसिया में अंचल दिवस से जनता को राहत, मौके पर 93 समस्याएं निपटीं

Shiwam KeshriBy Shiwam KeshriDecember 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला। जिले में नागरिकों की अंचल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले विशेष अंचल दिवस कार्यक्रम के तहत शनिवार को बसिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से आम जनता को बड़ी राहत मिली है।

अंचल दिवस में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एसडीओ बसिया, एलआरडीसी बसिया, अंचल अधिकारी बसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों की पूरी टीम ने एक ही छत के नीचे बैठकर नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

कार्यक्रम में कुल 122 आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 93 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। दाखिल-खारिज के सभी 18 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित सभी 37 आवेदनों का निष्पादन हुआ। इसके अलावा सर्वजन पेंशन प्रमाण पत्र के 20 मामलों में प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। दिव्यांग प्रमाण पत्र के सभी 6 आवेदन, केसीसी भूमि सत्यापन एवं भू-धारण प्रमाण पत्र के 4 मामलों का भी निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। लाभुक अखिलेश कुमार और प्रकाश सिंह ने बताया कि जिन दाखिल-खारिज मामलों में पहले महीनों या वर्षों लग जाते थे, वे अब अंचल दिवस के माध्यम से मात्र 20 दिनों में पूरे हो गए।

शेष लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि अगला अंचल दिवस 20 दिसंबर को जारी प्रखंड में आयोजित किया जाएगा और आम जनता से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

RECENT ADDA.

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

April 14, 2026

पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!

April 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.