Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पंचायत उन्नति सूचकांक कार्यशाला का आयोजन
Jharkhand

पंचायत उन्नति सूचकांक कार्यशाला का आयोजन

Shiwam KeshriBy Shiwam KeshriSeptember 23, 20251 Min Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चैनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित पुस्तकालय में मंगलवार को पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने किया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायतों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को पीएआई के महत्व और उपयोगिता से अवगत कराना था। मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार ने विस्तारपूर्वक बताया कि पंचायत उन्नति सूचकांक ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन को मापने, मूल्यांकन करने और सुधारने का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह सूचकांक 147 विकासात्मक संकेतकों पर पंचायतों का आकलन करता है।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पीएआई से पंचायतों को अपनी ताकत और कमजोरियों की पहचान करने में मदद मिलती है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है। यह स्थानीय समुदाय को उनकी पंचायतों के कार्यों की जानकारी देता है, जिससे वे स्थानीय शासन में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं।यह सूचकांक पंचायतों को विकास के अंतरों को पहचानने, संसाधनों का प्रभावी ढंग से आवंटन करने और योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में भी सहायक है।कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार, बीपीआरओ राममोहन साहू, प्रखंड सामायक संजय ओहदार, सभी मुखिया, पंचायत सचिव, वीएलई, आंगनबाड़ी सेविका और जल सहिया सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026

RECENT ADDA.

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026

चतरा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत

March 7, 2026

झारखंड में दो दिवसीय किसान शिक्षण शिविर, समाजवादी क्रांति पर चर्चा

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.