Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»एयर इंडिया फ्लाइट में 200 यात्री 2 घंटे तक बगैर एसी फंसे, अखबार से करते रहे हवा
India

एयर इंडिया फ्लाइट में 200 यात्री 2 घंटे तक बगैर एसी फंसे, अखबार से करते रहे हवा

दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में 200 से ज्यादा यात्री दो घंटे तक एसी और बिजली के बिना फंसे रहे। गर्मी से परेशान यात्रियों ने अखबार से खुद को हवा की, लेकिन एयरलाइन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
By Samsul HaqueSeptember 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 2380 में बैठे करीब दो सौ यात्रियों के दो घंटे भारी पड़ गए। विमान में न एसी चल रहा था और न ही बिजली थी। यात्री केवल अखबार से हवा करते रहे और बेचैन होते रहे। जब बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में तकनीकी खराबी के चलते 200 से ज्यादा यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद उतार दिया गया। रात 11 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में न तो एयर कंडीशनिंग सिस्टम काम कर रहा था और न ही बिजली की सप्लाई ठीक थी।

हैरानी की बात ये रही कि क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को इस अचानक लिए गए फैसले की कोई वजह नहीं बताई। एयर इंडिया की ओर से भी इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों में नाराजगी साफ देखी गई, क्योंकि इतनी बड़ी असुविधा के बाद भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। विमान में बैठे यात्रियों को गर्मी से हाल बेहाल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यात्री अखबार और मैगजीन को पंखे की तरह इस्तेमाल करते नजर आए। एक यात्री, जो पीटीआई के पत्रकार भी थे, ने बताया कि दो घंटे तक विमान में बिना किसी ठोस जानकारी के इंतजार करवाया गया। आखिरकार, सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भेज दिया गया।

यह घटना एक बार फिर विमानन सेवाओं में तकनीकी खामियों और यात्रियों की सुविधा को लेकर सवाल खड़े करती है। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने अपनी भड़ास निकाली और एयर इंडिया से जवाब मांगा। अब देखना ये है कि एयर इंडिया इस मामले पर क्या रुख अपनाती है और यात्रियों को इस असुविधा का कोई मुआवजा मिलेगा या नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

परीक्षाओं में अब नहीं होगा खेल! एनटीए का मास्टरप्लान, AI तैयार करेगा पेपर

June 9, 2026

रांची में बड़ी कार्रवाई: पिठौरिया फायरिंग कांड का खुलासा, दो शूटर अरेस्ट!

June 8, 2026

पटना से बड़ी खबर: खान सर पहुंचे कोर्ट, वकील बोले- जानबूझकर फंसाया गया

June 8, 2026

RECENT ADDA.

11 जून को गोलमुरी में लगेगा रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी भर्ती

June 9, 2026

खारकीव में रूसी ड्रोन का कहर: नेशनल पोस्ट ऑफिस तबाह, दो की मौत!

June 9, 2026

वेस्ट बैंक में गिरी ईरानी मिसाइल: मलबे के पास बैठे इजरायली की तस्वीर वायरल!

June 9, 2026

परीक्षाओं में अब नहीं होगा खेल! एनटीए का मास्टरप्लान, AI तैयार करेगा पेपर

June 9, 2026

आयरलैंड का अनोखा मेला: यहां सिर्फ ‘लाल बाल’ वालों को ही मिलती है एंट्री!

June 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.