Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • More
Subscribe
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य
Home»#Trending
#Trending

भैरव सिंह असामाजिक तत्व और अपराधी, किया गया जिलाबदर

Adda PublicBy Adda PublicNovember 7, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। हिंदपीढ़ी लेक रोड स्थानीय निवासी भैरव सिंह को असामाजिक तत्व और अपराधी घोषित किया गया है। यह घोषणा रांची जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से भैरव सिंह, पिता सरोज सिंह को समाज के लिए खतरा बताते हुए असामाजिक तत्व और अपराधी बताया गया है। साथ ही, उसे कुल 20 दिनों तक रांची जिला से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि भैरव सिंह अपने समर्थकों संग अक्सर माहौल खराब करता है। उसके विरुद्ध रांची के कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक पेशेवर असमाजिक तत्व है। उसका मुख्य पेशा लोगों को गुमराह कर क्षेत्र में अशांति फैलाना एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना है। वह समाज के लिए खतरनाक है। उसका आपराधिक क्षेत्र मुख्यतः डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली थाना क्षेत्र है, जहां वह अपने संगठन के लोगों को एकत्रित कर सड़क जाम एवं दूसरे समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देकर समाज के बीच मतभेद उत्पन्न कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है, जिससे समाज और विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भैरव सिंह समाज को अस्थिर नहीं कर सके इसलिए उसे 25 नवम्बर 2024 तक रांची जिला से बाहर कर दिया गया है। उसे यह भी निर्देश दिया गया है कि संबंधित थाना में जाकर वह लिखित दे कि वह इस आदेश पर अमल करेगा और उक्त तिथि तक जिला से बाहर ही रहेगा। यदि उसने ऐसा नहीं किया तो संबंधित धाराओं के तहत उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब हो कि वर्ष 2021 में भैरव सिंह ने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को भी रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान उसके और उसके सहयोगियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला भी किया गया था। उसके इस हमले के चलते मुख्यमंत्री सुरक्षा कर्मियों को मुख्यमंत्री का रूट डाइवर्ट करना पड़ा था और उन्हें सुरक्षित आवास पहुंचाया गया था। भैरव सिंह के अतिरिक्त कुछ अन्य असामाजिक तत्व एवं अपराधियों को भी जिलाबदर किया गया है।

See also  ED की छापेमारी से आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी का खुलेगा राज

इन्हें भी किया गया जिलाबदर

क्रम संख्या नाम थाना क्षेत्र
1 सरताज सुखदेव नगर
2 करो पाहन चान्हो
3 बेव सिंह मुंडा अनगड़ा
4 मटका किंग आनंद वर्मा —
5 आकाश सिंह उर्फ एलेक्स —
6 सनी सिंह सुखदेव नगर
7 मोबिन अंसारी पुंदाग
8 सकलदेव बड़ाईक सुखदेव नगर
9 रोहित चौरसिया सुखदेव नगर
10 प्रकाश यादव सुखदेव नगर
11 चंदन सिंह सुखदेव नगर

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

रामगढ़ पुलिस ने दबोचा नकली शराब तस्कर, आरोपी बिहार का रहने वाला

दहेज की मांग से प्रताड़ित नवविवाहिता ने की आ’त्मह;त्या, मामला दर्ज

एसडीपीओ को रोकना पड़ा भारी, रेहला थाना प्रभारी निलंबित

फोर्ब्स अंडर-30 में रांची की साक्षी जैन का नाम, बढ़ाया देश का मान

मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा: चंपई सोरेन के गंभीर आरोप

नक्सल अभियान में बिजली गिरने से CRPF अधिकारी शहीद

JUST IN

रामगढ़ पुलिस ने दबोचा नकली शराब तस्कर, आरोपी बिहार का रहने वाला

May 16, 2025

दहेज की मांग से प्रताड़ित नवविवाहिता ने की आ’त्मह;त्या, मामला दर्ज

May 16, 2025

नवादा में पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा समेत चार जवान गंभीर घायल

May 16, 2025

एसडीपीओ को रोकना पड़ा भारी, रेहला थाना प्रभारी निलंबित

May 16, 2025

फोर्ब्स अंडर-30 में रांची की साक्षी जैन का नाम, बढ़ाया देश का मान

May 16, 2025

मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा: चंपई सोरेन के गंभीर आरोप

May 16, 2025

बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा के लिए आज से शुरू हुई पिंक बस सेवा

May 16, 2025

भारत की मदद भूल गया तुर्की, गद्दारी कर दिया पाकिस्तान का साथ

May 16, 2025

बच्चे के बाद क्यों घटती है पति-पत्नी की नज़दीकियां

May 16, 2025

नक्सल अभियान में बिजली गिरने से CRPF अधिकारी शहीद

May 16, 2025
Today’s Horoscope
© 2025 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.